Hemant Soren Holi Gift: हेमंत सोरेन की आधी आबादी को होली की सौगात, खातों में भेजे जा रहे मंईयां सम्मान योजना के 7500 रुपए

Updated:
विज्ञापन

कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren Holi Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेजने की घोषणा की. एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि झारखंड में महिला दिवस पर राज्य की सभी मंईयां को सम्मान राशि के पूरे 7500 रुपए बैंक खातों में पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

Hemant Soren Holi Gift: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेजने की घोषणा की. एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि झारखंड में महिला दिवस पर राज्य की सभी मंईयां को सम्मान राशि के पूरे 7500 रुपये बैंक खातों में पहुंच रहे हैं. अब होली के पावन पर्व पर सभी मंईयां अपने परिवार के साथ खुले मन से रंगों का आनंद ले सकती हैं. इस सम्मान राशि का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में कर सकती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर मंईयां को सशक्त बना रहे हैं-हेमंत सोरेन


हेमंत सोरेन ने एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि आनेवाले दिनों में होली, बाहा पर्व और ईद भी है. उन्हें विश्वास है कि मंईयां सम्मान की राशि, जो माताओं-बहनों के खातों में जा रही है, वह उनके और उनके परिवार को त्योहारों को हर्षोल्लासपूर्वक मनाने में मदद करेगी. उनकी जरूरतों को पूरा करने में सार्थक सिद्ध होगी. यह राशि आपके सम्मान की राशि है, यह राशि आपके स्वाभिमान की राशि है. झारखंड की लाखों मंईयां से किये वादों को हम निभाने का काम कर रहे हैं. राज्य की हर मंईयां को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने लिखा है कि आशा है कि भाजपा भी अपने राज्यों में माताओं और बहनों से किये गये वादों को पूरा करने का काम करेगी. झारखंड के पदचिह्नों पर चलने का काम जल्द करेगी.

आधी आबादी के सशक्त होने से समाज समृद्ध होता है-सीएम


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आधी आबादी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी. एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जब आधी आबादी सशक्त होती है, तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता है. अबुआ सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं के जरिये राज्य की हमारी मां, बहन और बेटियों को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है. हमारा संकल्प आधी आबादी को सिर्फ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना ही नहीं है, बल्कि उन्हें सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में सशक्त भी बनाना है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:2014 के बाद भारत में क्या हुआ? क्या कभी चीन से आगे था भारत? पेश है हरिवंश के साथ एक्सक्लूविस इंटरव्यू की दूसरी कड़ी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola