Political news : पारदर्शिता के साथ काम कर रही हेमंत सरकार : सुबोधकांत

Updated:
विज्ञापन
Political news : पारदर्शिता के साथ काम कर रही हेमंत सरकार : सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित अबुआ सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा हुआ.

विज्ञापन

रांची.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित अबुआ सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा हुआ. झारखंड सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है. युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किये हैं. इसके बावजूद कुछ स्वार्थी तत्व भाजपा के इशारे पर बेवजह राज्य सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हैं. उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्य सरकार के ऊपर लगाये गये आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और जिन राज्यों में भाजपा शासित सरकारें हैं, वहां की जनता के साथ भाजपा न्याय नहीं कर रही है. राज्यहित व राष्ट्रहित में कांग्रेस पार्टी द्वारा बनायी गयी कई कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा ने बंद कर दिया. भाजपा हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को बदनाम करने की साजिश में जुटी है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान दिया गया. वहीं, आमजन को राहत देने के उद्देश्य से घर-घर दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा दी गयी. उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड में विकास दर महज 1.1 प्रतिशत थी. विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए वर्तमान गठबंधन सरकार ने विकास की दर को 7.7 प्रतिशत तक पहुंचाने में सफलता पायी. यह राज्य की जनता के प्रति गठबंधन सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola