सावधान! झारखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, 27, 28 और 29 जून को भी भारी बारिश

Jharkhand Heavy Rain (File Photo)
Heavy To Extremely Heavy Rain Alert: झारखंड में अभी भारी बारिश से राहत नहीं मिलेगी. आज तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. पांच जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 27, 28 और 29 जून को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्क रहने की सलाह दी है.
Heavy To Extremely Heavy Rain Alert: रांची-झारखंड के गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में आज गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रांची, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आम लोगों से खराब मौसम रहने पर सतर्क और सावधान रहने को कहा है. गरज और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहने की सलाह दी गयी है. किसानों से खेतों में नहीं जाने को कहा गया है. बिजली के खंभों से दूर रहें.
इन छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
27 जून को झारखंड के छह जिलों में भारी बारिश होगी. इनमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा व पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
28 को आठ जिलों में भारी बारिश होगी
28 जून को झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इनमें चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ व रांची के कुछ हिस्से, गुमला, सिमडेगा, खूंटी व पश्चिम सिंहभूम जिले शामिल हैं. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में अगले 96 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, 26 जून को भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
इन जिलों में भारी बारिश
29 जून को झारखंड के गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
लातेहार में वज्रपात से महिला की मौत
लातेहार स्थित कैदवाही निवासी कुंवरी मसोमात की बुधवार को वज्रपात से मौत हो गयी. वह जंगल में बकरी चराने गयी थी. वज्रपात से वह घायल हुई, लेकिन बाद में मौत हो गयी.
24 घंटे में गोला में 75 मिमी बारिश हुई
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गोला में 75 मिमी बारिश हुई है, जबकि जामताड़ा में 71.2 मिमी बारिश हुई है. राजधानी रांची में 60 मिमी बारिश हुई है. बुधवार को सबसे अधिक बोकारो में 16 मिमी बारिश हुई है, जबकि राजधानी रांची व जमशेदपुर में पांच-पांच मिमी बारिश हुई.
राजधानी रांची का तापमान 3.6 डिग्री गिरा
बारिश होने से कई जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आ गयी है. राज्य में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस तथा पिछले 24 घंटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस की कमी रही.
कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)?
शहर–अधिकतम तापमान
रांची–26.8
जमशेदपुर–33.7
मेदिनीनगर–33.3
बोकारो–33.5
चाईबासा–32.4
ये भी पढ़ें: PM Modi Gift: केंद्रीय कैबिनेट की झारखंड को बड़ी सौगात, झरिया संशोधित मास्टर प्लान के लिए 5940 करोड़ मंजूर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




