ePaper

PHOTOS:रांची विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज,राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रवाना करेंगे तिरंगा यात्रा

Updated at : 13 Aug 2023 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS:रांची विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज,राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रवाना करेंगे तिरंगा यात्रा

रांची: रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे राजभवन के मुख्य द्वार से 14 अगस्त को निकाली जाएगी. इसे झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन रवाना करेंगे. इस हर घर तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे.

विज्ञापन
undefined

रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में 14 अगस्त को हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इसमें बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे. रांची विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के रंग में रंगी तिरंगा रंगोली बनायी.

undefined

भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के क्षेत्रीय केंद्र, रांची (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से आयोजित की गयी. इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. एक से बढ़कर एक रंगोली बनायी गयी.

undefined

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. कुलपति ने कलाकर छात्रों संग तस्वीरें भी खिंचवाईं. प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी रंगोली के जरिए देशभक्ति को जीवंत किया.

undefined

रांची विश्वविद्यालय में आयोजित तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक रांची के वरिष्ठ कलाकार प्रवीण कर्मकार थे. इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक, कलाकार व छात्र उपस्थित थे. इस दौरान देशभक्ति का माहौल था. कला के जरिए देशभक्ति की बयार बह रही थी. तिरंगा रंगोली देशभक्ति से ओतप्रोत थी.

undefined

आपको बता दें कि ‘हर घर तिरंगा’ आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में एक अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगे को घर लाने और भारत की आज़ादी के उपलक्ष्य में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है. इसी के तहत रांची विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी. झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन राजभवन से इस तिरंगा यात्रा को रवाना करेंगे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola