International Women's Day 2021: समाज के बंदिशों की दीवार तोड़ झारखंड की ये महिलाएं कर रहीं सराहनीय काम

Updated at : 08 Mar 2021 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
International Women's Day 2021: समाज के बंदिशों की दीवार तोड़ झारखंड की ये महिलाएं कर रहीं सराहनीय काम

International Women's Day 2021, Mahila Diwas, Jharkhand Woman Success Story: आज सोमवार यानी 08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनायाा जा रहा है. आइए जानते हैं झारखंड की कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में जो साधारण परिवार से तो आई हैं पर इनके काम को साधारण नहीं कहा जा सकता. ये समाज की बंदिशों के दिवारों को तोड़ अपनी पहचान बनायी है व अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं...

विज्ञापन

International Women’s Day 2021, Mahila Diwas, Jharkhand Woman Success Story: आज सोमवार यानी 08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनायाा जा रहा है. आइए जानते हैं झारखंड की कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में जो साधारण परिवार से तो आई हैं पर इनके काम को साधारण नहीं कहा जा सकता. ये समाज की बंदिशों के दिवारों को तोड़ अपनी पहचान बनायी है व अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं…

शालिनी गुप्ता

कोडरमा के नवलशाही की रहनेवाली शालिनी गुप्ता एक साधारण परिवार से आनेवाली शालिनी ने अंग्रेजी में मास्टर किया. पंचायती राज को मजबूत बनाने और जनता को उनका हक दिलाने के लिए शालिनी ने 2011 में खरखार पंचायत से बतौर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड मतों से जीती.. 2012 में तत्कालीन राज्यपाल ने उन्हें झारखंड पंचायत महिला सम्मान से सम्मानित किया.. इनकी कार्यकुशलता को देखते हुए 2017 में पंचायती राज दिवस पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सश्क्तिकरण सम्मान दिया था.

रूचि कुजुर

राजनीति के साथ ग्लैमर की दुनिया में अपने जलवे बिखेरने वाली रूची ने फिल्म दुनिया में झारखंड का नाम रोशन किया है. फिलहाल वे झामुमो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का दायित्व संभाल रही है. कोरोना काल में भी रूचि ने हजारों लोगों तक मदद पहुंचाई है..

निशा भगत

बिजनेस वुमेन के तौर पर भी महिलाएं पुरूषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही है. बात हो रही है निशा भगत की. 2012 में एक अंग्रेजी अखबार के मार्केटिंग सेक्शन में जॉब से करियर की शुरूआत करने वाली निशा राजनीति और समाज सेवा करनेवालों में जाना पहचाना नाम है.. होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के साथ ही निशा ने समाज सेवा भी करना शुरू किया.. आज वे एक सफल बिजनेस वुमेन हैं…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola