अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना
रांची रेलवे स्टेशन से मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना हुआ.
रांची. रांची रेलवे स्टेशन से मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना हुआ. यह जत्था रांची से जम्मू पहुंचेगा. 29 जून को पहला जत्था अमरनाथ में पूजा के लिए जायेगा. जत्थे में शामिल सदस्य एक जुलाई को बाबा का दर्शन कर श्री नगर खीर भवानी का भ्रमण करते हुए जम्मू रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. फिर अमृतसर से होते हुए रांची वापस आयेंगे. यहां आने के बाद सभी देवघर पूजा-अर्चना करने के लिए जायेंगे. अमरनाथ यात्रा पर जानेवालों में अरविंद शर्मा, निरंजन किशोर, मनोज साहू, संजय साहू, रवि जायसवाल, शैलेश जायसवाल, अजीत मालाकार, हर्षित जायसवाल, पीयूष जायसवाल, सीमा देवी, इंदु देवी और खुशी जायसवाल आदि शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए