झारखंड में सोना चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी करने से पहले जान लें आज का भाव
Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Sep 2023 12:09 PM
गौरतलब है कि बीते दो दिनों से सोना और चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 13 सितंबर को 22 कैरेट 8 ग्राम सोने की कीमत 44,680 रुपये थी
झारखंड में सोने चांदी खरीदने के लिए आज का दिन बेहतर है. क्योंकि गोल्ड सिल्वर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना की कीमत 55,850 रुपये व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 58,640 रुपये तय की गयी है. वहीं, चांदी प्रति किलो 77,000 रुपये के भाव से बेची जाएगी.
गौरतलब है कि बीते दो दिनों से सोना और चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 13 सितंबर को 22 कैरेट 8 ग्राम सोने की कीमत 44,680 रुपये थी तो वहीं 24 कैरेट 8 ग्राम सोने का भाव 46,912 रुपये था. उसी तरह 13 सितंबर को 22 कैरेट 8 ग्राम सोने का मूल्य 44,680 रुपये और 24 कैरेट 8 ग्राम 47,208 रुपये था.
अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा एक एप बनाया गया है. जिसका नाम बीआइएस केयर है. इस एप के जरिये सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. बता दें कि ये एप केवल सोने की शुद्धता जांचने के लिए नहीं है इसके माध्यम से आप सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें समेत कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
BIS Hallmark एक मानक है जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards, BIS) ने सोने और चांदी के आभूषणों के लिए स्थापित किया है. यह मानक उन आभूषणों की गुणवत्ता, शुद्धता और कार्यक्षमता की गारंटी प्रदान करने के लिए है जो उन्हें पास करते हैं. जब भी आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदते हैं और आपको उनकी गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि करनी होती है, तो आपको उन आभूषणों पर BIS Hallmark दिखाई देता है. यह मानक आभूषणों के कई पैरामीटर्स को जांचकर प्रमाणित करता है, जैसे कि धातु की प्रतिशत परत, आभूषण का वजन, काटने की तकनीक, आदि. BIS Hallmark का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषणों की पहचान करने में मदद करना है और उन्हें विश्वासनीयता और सुरक्षा की भावना प्रदान करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










