झारखंड में सोने की कीमत में आया उछाल, चांदी भी चमकी, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

24 कैरेट सोना का भाव कल 61,060 रुपये प्रति 10 ग्राम आंकी गयी थी. तो 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 58,150 रुपये तय किया गया था. बता दें कि हफ्ते भर पहले तक सोना-चांदी का भाव स्थिर था.

विज्ञापन

झारखंड में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है. राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो इसकी प्राइस 61,320 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट सोना का भाव 58,400 रुपये तय किया गया है. चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 82,700 रुपये प्रति किलो है. कल इसकी कीमत 82,500 रुपये थी.

विज्ञापन

24 कैरेट सोना का भाव कल 61,060 रुपये प्रति 10 ग्राम आंकी गयी थी. तो 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 58,150 रुपये तय किया गया था. बता दें कि हफ्ते भर पहले तक सोना-चांदी का भाव स्थिर था. लेकिन 1 मई से इसकी कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रही है. 1 मई को 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 45,840 रुपये था. वहीं, 8 ग्राम सोना का भाव कल 49,056 रुपये था. उसी तरह 9 मई को 48,848, 8 मई को 48,760, 7 को 48,680, 6 मई को 48,680 वहीं 5 मई को 49,264 रुपये तय किया गया था.

कैसे कर सकते हैं सोने की शुद्धता की जांच

सोने खरीदते समय कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है. इसमें सबसे अहम चीज है उनकी शुद्धता की जांच करना. जिसे जांचना बेहद सरल है. अगर आप भी इसकी शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो सरकार द्वारा बनाया गया एप को डाउनलोड करना होगा. इस एप का नाम बीआइएस केयर है. इसके जरिये आप सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. बता दें कि ये एप केवल सोने की शुद्धता जांचने के लिए नहीं है इसके माध्यम से आप सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें समेत कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

कैसे पता कर सकते हैं सोने की कीमत

अगर आप लेटेस्ट सोने का रेट पता करना चाहते हैं तो इसके लिए कई वेबसाइट बनाये गये हैं. इसके जरिये आप अपने शहर में सोना का बाजार की स्थिति को देख पायेंगे. इसमें सबसे पहला नाम Indian Bullion Jewelers Association का आता है. इसके अलावा बैंक बाजार डॉट कॉम भी है, इसकी मदद से आपको सोना-चांदी कीमत आसानी से मिल जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola