रांची में 25 हजार विद्यार्थी लेंगे गीता पाठ प्रतियोगिता में हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में चिन्मय मिशन द्वारा आयोजित गीता पाठ प्रतियोगिता में 25 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की जाएगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

रांची : चिन्मय मिशन की ओर से आयोजित गीता पाठ प्रतियोगिता में रांची के विभिन्न विद्यालयों के करीब 25 हजार विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की जायेगी. इसके तहत नगरस्तरीय, राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी.

विज्ञापन

27 सितंबर को नगरस्तरीय प्रतियोगिता

नगरस्तरीय गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर को चिन्मय मिशन आश्रम में किया जायेगा. इसके बाद विजयी प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 11 अक्तूबर को बोकारो में आयोजित होगी.

पुणे में होगी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 20 और 21 नवंबर को पुणे में होगी. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 20 और 21 दिसंबर को पुणे में आयोजित की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola