चार लेबर कोड लागू हुआ तो कोयला उद्योग की स्थिति बदतर हो जायेगी: मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

एनके एरिया संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को केडीएच और रोहिणी परियोजना में गेट मीटिंग की गयी.

विज्ञापन

डकरा. एनके एरिया संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को केडीएच और रोहिणी परियोजना में गेट मीटिंग की गयी. मीटिंग की अध्यक्षता केडीएच में परियोजना के सभी प्रमुख नेताओं ने संयुक्त रूप से की. संचालन गोल्टेन प्रसाद यादव ने किया. वहीं रोहिणी में अध्यक्षता अमृत भोक्ता एवं संचालन ध्वजा राम धोबी ने किया. वक्ताओं ने चार लेबर कोड लागू होने की स्थिति को कोयला उद्योग के राष्ट्रीय करण के पूर्व की स्थिति से तुलना करते हुए कहा कि प्राइवेट मालिक फिर से लठैत रखकर मजदूरों का शोषण शुरू कर देंगे. यह कोड पूंजीपतियों के इशारे पर भारत सरकार ने लाया है. देश में जहां भी अडानी, अंबानी का कोयला खदान है, वहां मजदूरों की कोई कद्र नहीं है. अपनी मांगों को लेकर हड़ताल नहीं कर सकेंगे, यूनियनों की सहमति बगैर मनमाने तरीके यह मजदूर विरोधी कोड लाया गया है. इसको रद्द करवाने के लिए पूरे देश के सभी मजदूर 12 फरवरी को हड़ताल करने जा रहे हैं. कोयला मजदूरों से सभी वक्ताओं ने एक स्वर में शत-प्रतिशत हड़ताल को सफल करने की अपील की. गेट मीटिंग को प्रेम कुमार, गोल्टेन यादव, शैलेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, रतिया गंझू, रंथू उरांव, रमेश कुमार सिंह, देवपाल मुंडा, दिनेश भर, अजय चौहान, जीके साहू, अरविंद कुमार, राम लखन गंझू, मोहन पांडेय, नंदू मेहता, सुरेश साव, नरेश प्रसाद, रामा उरांव, प्रधान मुंडा, बीरेन पासवान, रूपलाल गंझू ने संबोधित किया. इस अवसर पर दोनों परियोजनाओं के सैकड़ो मजदूर मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola