झारखंड : घरों से रोज नहीं उठ रहा कचरा, खुले में फेंकने को मजबूर हैं लोग

Updated:
विज्ञापन

नयी व्यवस्था बहाल करते समय नगर निगम ने यह दावा किया था कि गीला कचरा घरों से रोज उठाया जायेगा. वहीं, सूखा कचरा दो दिनों में एक बार उठाया जायेगा.

विज्ञापन

रांची : गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने को लेकर इन दिनों रांची नगर निगम पूरे शहर में अभियान चला रहा है. लोगों से अपील की जा रही है कि घर में दो डस्टबिन रखें. एक में गीला कचरा व दूसरे में सूखा कचरा रखें. अपील के बाद लोग घरों में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग तो रख रहे हैं, लेकिन कचरा उठाने के लिए निगमकर्मी नियमित रूप से मोहल्ले में नहीं आ रहे हैं. इस कारण घरों में रखा हुआ कचरा बदबू मार रहा है. ऐसे में लोग घरों में जमा कचरे को नाली या घर से बाहर सड़क किनारे फेंकने को विवश हैं. ज्ञात हो कि नगर निगम की अपील के बाद शहर के 2.30 लाख घरों में से 30 हजार घरों के लोग गीला व सूखा कचरा अलग-अलग दे रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गीला कचरा रोज व सूखा कचरा दो में उठाने का था दावा :

नयी व्यवस्था बहाल करते समय नगर निगम ने यह दावा किया था कि गीला कचरा घरों से रोज उठाया जायेगा. वहीं, सूखा कचरा दो दिनों में एक बार उठाया जायेगा. लेकिन, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, मधुकम, मोरहाबादी, एदलहातू, चेशायर होम रोड, चुटिया व खेलगांव में पांच से सात दिन में कचरा गाड़ी कूड़ा उठाने पहुंच रही है.

Also Read: झारखंड: रांची में तीन केंद्रों पर राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 11 फरवरी को, धारा-144 लागू
हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करायें शिकायत : 

नगर निगम ने आमलोगों से अपील की है कि जिन मोहल्लों से नियमित रूप से कचरे का उठाव नहीं हो रहा है, वहां के लोग निगम के हेल्पलाइन नंबर 9431104429 पर शिकायत दर्ज करायें. शिकायत दर्ज कराने के 24 घंटे के अंदर कचरे का उठाव किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola