शिलान्यास के चार साल बीत गये, नहीं बनी सड़क

Updated:
विज्ञापन

हटिया स्थित वार्ड संख्या 51 कल्याणपुर (सिंह मोड़) स्थित रोड संख्या दो के लोग पिछले चार साल से पक्की सड़क की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुननेवाला कोई नहीं है.

विज्ञापन

हटिया. हटिया स्थित वार्ड संख्या 51 कल्याणपुर (सिंह मोड़) स्थित रोड संख्या दो के लोग पिछले चार साल से पक्की सड़क की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुननेवाला कोई नहीं है. मुहल्ले के लोगों के अनुसार चार वर्ष पूर्व (18-जनवरी-2020 को) तत्कालीन मेयर आशा लकड़ा ने पीसीसी पथ निर्माण के लिए पार्षद सविता लिंडा की मौजूदगी में आधारशिला रखी थी, लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बनी. ग्रामीणों के अनुसार इस बीच जनप्रतिनिधियों से भी सड़क बनाने की गुहार लगायी गयी, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला. बताया जाता है कि ग्रामीणों की मांग पर विधायक नवीन जायसवाल ने 28-दिसंबर 2022 को नगर निगम के आयुक्त को पत्र प्रेषित कर सड़क योजना को स्वीकृति देने का अनुरोध किया. बाद में सड़क टेंडर भी निकला, लेकिन सड़क आज तक नहीं बना. स्थानीय लोगों के अनुसार मुहल्ले में करीब 200 घर है. यहां बैंक भी है, जहां लोगों का आना-जाना होता है. इसके बावजूद स्थिति यथावत है. बारिश में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola