मांडर में ऑटो पलटने से बुजुर्ग समेत चार घायल, रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

एनएच-75 में मिशन चौक के निकट सोमवार को एक सवारी ऑटो के सड़क पर पलट गया.

विज्ञापन

मांडर. एनएच-75 में मिशन चौक के निकट सोमवार को एक सवारी ऑटो के सड़क पर पलट गया. इस हादसे में उसमें सवार कुड़ू के फूलसुरी निवासी शमशुल हक (70), मुस्तकीम अंसारी (61), बिगल मियां (40) व टंडवा के गगन सिंह (65) घायल हो गये. घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है. बताया जाता है कि ऑटो रांची की ओर जा रहा था. इसी क्रम में तेज गति से ओवरटेक कर रहे एक बस से बचने के क्रम में ऑटो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. घायलों को मांडर पुलिस ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया. ऑटो चालक सहित उसमें सवार अन्य को भी मामूली चोट आयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola