रांची में पर्यावरण संरक्षण की पहल, योगदा सत्संग कॉलेज के छात्रों को मिले 300 पौधे
रांची के योगदा सत्संग महाविद्यालय में वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया.
रांची: वन विभाग और इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आइक्यूएसी) के संयुक्त सहयोग से बुधवार को योगदा सत्संग महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति की रक्षा व पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करना था.
आपके शहर में
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा के अधिकारी विजय शंकर दुबे ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्थायी विकास के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है. उन्होंने छात्रों की भूमिका पर जोर देते हुए प्रकृति के संरक्षण के साथ पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया.
इस दौरान छात्रों के बीच कुल 300 पौधे वितरित किये गये. छात्रों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया.
मौके पर शासी निकाय के सचिव अश्विनी सक्सेना, अतिरिक्त सचिव कर्नल हिमांशु शेखर, प्राचार्य डॉ. जयेंद्र कुमार, डॉ. विपुल दुबे, सुमन समीर, डॉ. लवनीश गौतम समेत कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड के डैम में तैरेंगे हाउसबोट और फ्लोटिंग रिसॉर्ट? केरल मॉडल से खुला वाटर टूरिज्म का रास्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए