रांची: निजाम नगर में नशे के सौदागरों का दुस्साहस, पुलिस जवान से भिड़े; आरोपी मौके से फरार

Updated:
विज्ञापन

निजाम नगर में घटना के बाद तैनात पुलिस बल | प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

निजाम नगर में ब्राउन शुगर तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस से असामाजिक तत्व भिड़ गए. झड़प में टाइगर जवान घायल हुआ, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची: राजधानी रांची के अति संवेदनशील हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर में बुधवार रात ब्राउन शुगर तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. तस्कर और उसके साथ मौजूद असामाजिक तत्वों ने टाइगर-24 के जवान के साथ मारपीट की, जिसमें जवान घायल हो गया. हमले के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा.

पुलिस को निजाम नगर इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टाइगर मोबाइल के जवान कार्रवाई के लिए पहुंचे थे. जवान ने जैसे ही एक संदिग्ध तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया, वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस और तस्कर पक्ष के बीच जमकर झड़प भी हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों को अंदरूनी चोटें आने की बात सामने आयी है. इसी बीच आरोपी भाग निकला.

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गयी. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात तक इलाके में छापेमारी की जाती रही.

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

पुलिस के अनुसार आरोपी को बचाने की नीयत से ही ड्यूटी पर तैनात जवान के साथ मारपीट की गयी. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली एएसपी, हिंदपीढ़ी और कोतवाली थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल निजाम नगर पहुंचा. पुलिस ने इलाके में कैंप कर स्थिति पर नजर रखी.


टाइगर 24 का घायल जवान | प्रभात खबर
टाइगर 24 का घायल जवान | प्रभात खबर

यह भी पढ़ें: मुरी-गोला सड़क पर कदम-कदम पर खतरा, गड्ढों में भरा पानी और नहीं लगे चेतावनी बोर्ड 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऑन-ड्यूटी जवान पर हमला करने वालों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: DSPMU में UG नामांकन का एक और मौका, 15 विषयों की खाली सीटों के लिए 15 सितंबर से खुलेगा चांसलर पोर्टल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola