ePaper

सेवा कर के मद में रेलवे को मिलेंगे 1.4 करोड़

Updated at : 15 Apr 2020 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
सेवा कर के मद में रेलवे को मिलेंगे 1.4 करोड़

रांची : केंद्र के निर्देश के बाद रांची रेल मंडल ने रेलयात्रियों द्वारा आॅनलाइन कटाये गये टिकट को रद्द कर दिया है. टिकट के रद्द होने से रेलवे को सेवा कर के रूप में 1.40 करोड़ रुपये मिले हैं. मालूम हो कि आरआरसीटीसी के माध्यम से आॅनलाइन टिकट में स्लीपर में दस रुपये और एसी […]

विज्ञापन

रांची : केंद्र के निर्देश के बाद रांची रेल मंडल ने रेलयात्रियों द्वारा आॅनलाइन कटाये गये टिकट को रद्द कर दिया है. टिकट के रद्द होने से रेलवे को सेवा कर के रूप में 1.40 करोड़ रुपये मिले हैं. मालूम हो कि आरआरसीटीसी के माध्यम से आॅनलाइन टिकट में स्लीपर में दस रुपये और एसी में 30 रुपये सेवा कर के रूप में कटौती की जाती है. बताया गया है कि रेलवे सेवा कर की कटौती करने के बाद ही टिकट की राशि लोगों को वापस करेगी. मालूम हो कि यदि लाॅकडाउन समाप्त हो गया होता तो हटिया एवं रांची से करीब 56 ट्रेनें चलतीं और प्रतिदिन 37 हजार लोग आते और जाते. 19 दिनों में सात लाख लोगों ने विभिन्न तिथि का आने और जाने के लिए आॅनलाइन टिकट कटवाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola