नगड़ी में बालू लदे पांच हाइवा जब्त, पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

थाना क्षेत्र के नारो बाजाटांड़ के पास रविवार को तड़के नगड़ी के सीओ ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे पांच हाइवा को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

पिस्कानगड़ी. थाना क्षेत्र के नारो बाजाटांड़ के पास रविवार को तड़के नगड़ी के सीओ ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे पांच हाइवा को जब्त कर लिया. सीओ राकेश कुमार ने सभी वाहनों को जब्त करने के बाद नगड़ी पुलिस को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार नगड़ी सीओ को सूचना मिली थी कि बगैर चालान के बालू की ढुलाई की जा रही है सूचना मिलते ही सीओ के नेतृत्व में टीम नगड़ी थाना की मदद से नारो बाजारटांड़ के पास पहुंची. थोड़ी देर में ही बालू लदे हाइवा पर टीम की नजर पड़ी. टीम ने हाइवा चालक से चालान की मांग की, लेकिन वे नहीं दिखा पाये. चालान नहीं होने के कारण प्रशासन ने सभी हाइवा को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय ने बताया कि इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola