FIH Hockey Olympic Qualifier: जीत की तैयारी में जुटी भारतीय महिला हॉकी टीम

Updated:
विज्ञापन

रांची में 13 जनवरी से होने वाले एफआइएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर का आयोजन किया जा रहा है. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने एचआइएफ को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. वहीं, उन्होंने कहा कि दुनिया की आठ टीमें ओलिंपिक तक पहुंचने के लिए जान लगा देंगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची में 13 जनवरी से होने वाले एफआइएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को इस प्रतियोगिता को लेकर झारखंड सरकार और हॉकी इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. झारखंड सरकार की ओर से हॉकी इंडिया को पांच करोड़ का चेक सौंपा गया. झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के रूप में खेल सचिव मनोज कुमार व निदेशक सुशांत गौरव और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह मौजूद थे. इनके अलावा हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष जे मनोहरन व भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य मौजूद थे.

दुनिया की आठ टीमों के पास ओलिंपिक तक पहुंचने का मौका

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने एचआइएफ को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. वहीं, उन्होंने कहा कि दुनिया की आठ टीमें ओलिंपिक तक पहुंचने के लिए जान लगा देंगी. ये टूर्नामेंट पहले चीन में होना था, लेकिन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के बाद एफआइएच अध्यक्ष तैयब इकराम ने इसे यहां करवाने का फैसला लिया. यहां टॉप तीन टीमों को ओलिंपिक में जाने का मौका मिलेगा. खेल सचिव मनोज कुमार ने कहा कि हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर रांची से जुड़ने पर गर्व है. इस आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola