महिला आरक्षी को ससुरालवालों ने पीटा, घायल

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी

विज्ञापन

रातू. रातू रोड (रांची) निवासी महिला आरक्षी ममता देवी ने रातू थाना में आवेदन देकर रातू थाना क्षेत्र के विवेकानंद रवि स्टील निवासी अपने पति धर्मेश ज्ञानी, देवर सीरीज ज्ञानी व गोतिनी रीता देवी पर विगत शनिवार को लात-घुसों व लाठी डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में धर्मेश ज्ञानी से लव मैरेज की थी. जिससे उनका एक पुत्र आदर्श ( आठ) है. वर्ष 2020 में उसके पति देवर तथा गोतिनी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था. इसको लेकर माननीय उच्च न्यायालय में मामला लंबित है. शनिवार को जब वह अपनी मां निर्मला देवी (65) के साथ अपनी जमीन देखने विवेकानंद कॉलोनी रवि स्टील चौक कमड़े गयी, तभी रास्ते में उक्त आरोपियों ने उसे रोक कर उसके साथ मारपीट की. उसे बचाने आयी उसकी वृद्ध मां के साथ भी मारपीट की गयी. मारपीट में उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया. साथ ही पीठ और पेट में भी चोटें आयी हैं. इससे वह ससुरालवालों से काफी भयभीत है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola