दो सप्ताह बाद भी संक्रमितों के परिजनों की नहीं हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

दो सप्ताह बाद भी संक्रमितों के परिजनों की नहीं हुई जांच

विज्ञापन

इटकी : प्रशासन द्वारा दो सप्ताह बाद भी इटकी में मिले तीन कोरोना संक्रमितों के परिजनों की जांच नहीं करायी गयी है. जिससे परिजनों के अलावा मुहल्ले के लोग परेशान हैं. जानकारी के अनुसार इटकी के आदर्श नगर, साहब मोड़ व कुंदी से कोरोना संक्रमित तीन लोगों को बेड़ो सीएचसी में भर्ती कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशासन द्वारा तीनों मुहल्लों को बैरिकेडिंग कर सील भी कर दिया गया है, परंतु संक्रमितों के परिजन के अलावा मुहल्ले वासियों की कोरोना जांच नहीं कराये जाने से लोगों में संशय बना हुआ है.

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड की इंसिडेंट कमांडर सह सीओ रश्मि लकड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के कारण परिजनों की जांच नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद बैरिकेडिंग हटा दी जायेगी.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola