हाथी ने नौ किसानों की फसल रौंदी, एक का घर तोड़ा
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के घाघरा व जमनी गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. मंगलवार की अल सुबह लगभग पांच बजे जमनी बस्ती से सटे खेत में घुस गया
विज्ञापन
बेड़ो.
प्रखंड के घाघरा व जमनी गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. मंगलवार की अल सुबह लगभग पांच बजे जमनी बस्ती से सटे खेत में घुस गया. किसान दिवेश सिंह के गेहूं, वीरेंद्र साहू का गाजर, सुरेश गोप व डब्लू उरांव के गेहूं फसल को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आतंक से परेशान व भयभीत हैं. किसानों ने क्षतिपूर्ति को लेकर स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए हाथी को जंगल से भगाने की मांग की है. इधर हाथी ने घाघरा पंचायत के चरका पत्थर गांव में सोमवार की रात फरजाना परवीन के कच्चे मकान की दीवार को ध्वस्त कर दिया. परिजनों व ग्रामीणों ने मशाल व टीना-बाल्टी बजाकर हाथी को भगाया. हाथी ने मिनता खान, सुफेदा खातून, सौकत खान, अमन खान की फसलों को खाकर व रौंद कर बर्बाद कर दिया.बेड़ो, किसान दिवेश सिंह के खेत में गेहूं खेत में घुसा हाथी.B
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन