Durga Puja: रांची में बारिश भी नहीं रोक पा रही भक्तों के कदम, पंडालों में उमड़ने लगी भीड़, देखें Pics

Published by : Samir Ranjan Updated At : 03 Oct 2022 9:12 PM

विज्ञापन

बारिश पर आस्था भारी पड़ता दिख रहा है. सोमवार की शाम को घंटों मूसलाधार बारिश के बाद बावजूद भक्तों के कदम पूजा पंडाल और मां का आशीर्वाद लेने से रूक नहीं रहा. भक्तों का उत्साह ऐसा कि छाता लेकर भी पंडालों की ओर निकल पड़े हैं.

विज्ञापन
undefined
बारिश के बाद छाता लेकर निकले भक्त

दुर्गापूजा का खुमार बारिश भी कम नहीं कर पा रहा है. सोमवार की शाम को भारी बारिश हुई. घंटों भारी बारिश के बाद जब थमा, तो भक्त पूजा पंडाल और मां का आशीर्वाद लेने अपने घर से निकल पड़े. राजधानी रांची के रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब के बाहर कई भक्तों को हाथ में छाता लेकर पूजा पंडाल घूमते देखा गया. इसे देख बरबस कहा जा सकता है कि आस्था के आगे भी बारिश नतमस्तक हो गयी. यहां का पंडाल झारखंड की लोक कला संस्कृति पर आधारित है.

undefined
हर कोई पंडाल और माता के दर्शन को व्याकुल

रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गापूजा पंडाल में बारिश के बाद भी भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. इस मौके पर महिला- पुरुष के साथ-साथ बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है. हर कोई पंडाल और माता के दर्शन को व्याकुल दिख रहे हैं. यहां के पंडाल के अंदर और बाहर बांस से की गयी कलाकारी देखते ही बनती है.

undefined
सेल्फी लेने की मची होड़

दुर्गापूजा में आकर्षक पूजा पंडाल और भव्य माता की प्रतिमा को अपने कैमरे में कैद करने की होड़ सी मची है. हर भक्त अपने मोबाइल फोन से पूजा पंडाल और माता की प्रतिमा के साथ-साथ सेल्फी लेने में भी व्यस्त दिखे.

undefined
कला संस्कृति का संगम देखनी हो तो सत्य अमर लोक आएं

हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में बने पूजा पंडाल में राज्य की कला संस्कृति देखने के लिए भक्त जुटने लगे हैं. सत्य अमर लोक पूजा पंडाल में दर्शायी गयी कला-संस्कृति को भक्त बरबस देख रहे हैं. यहां भी बांस की अद्भुत कारीगरी देखने को मिलेगी. मुख्य द्वार के दोनों ओर परी भक्तों को स्वागत करते नजर आ रही है.

undefined
कोकर के बांधगाड़ी में बना पुआल की डोरी से इको फ्रेंडली पंडाल

कोकर स्थित दीपाटोली बांधगाड़ी में इस साल इको फ्रेंडली पंडाल का निर्माण किया गया है. यहां पुआल की डोरी से 70 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है. पश्चिम बंगाल के कोंटाई से आये तीन दर्जन कारीगरों ने डेढ़ महीने में इस आकर्षक पंडाल को बनाया है. इसमें 100 मूर्तियां स्थापित की गयी है, जो भक्तों को राजस्थान की ग्रामीण जीवन शैली से रूबरू करा रही है.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola