डीपीएस ने विवेकानंद विद्या मंदिर को हराया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
डीपीएस स्कूल ने विवेकानंद विद्या मंदिर को 10 विकेट से हराया.
विज्ञापन
रांची. केरली स्कूल की मेजबानी में चल रहे द्रोणाचार्य स्कूल लीग में शनिवार को डीपीएस स्कूल ने विवेकानंद विद्या मंदिर को 10 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल ने 15.2 ओवर में 89 रन बनाये. जवाब में डीपीएस स्कूल ने 8.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. चार विकेट लेनेवाले किशोर कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया. स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई ने विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल के सभी खिलाड़ियों को सम्मान पत्र व मेडल प्रदान किया. इस अवसर पर स्कूल की दोनों उप प्राचार्य सुजा पिल्लइ, केआर स्मृति, धनंजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन