दुर्गा पूजा समिति की बैठक आज, नयी कार्यकारिणी के गठन पर होगी चर्चा
रांची में जिला दुर्गा पूजा समिति की बैठक आज आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में होगी. इसमें नयी कार्यकारिणी के गठन और पूजा के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी.
रांची. जिला दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल, बोड़ेया रोड में सुबह 11 बजे से आयोजित की जायेगी. बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. इसके अलावा समिति की नयी कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया जायेगा.
बैठक में पूजा आयोजन की तैयारियों, समिति की आगामी गतिविधियों और सदस्यों की भूमिका समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है. समिति के मुख्य संरक्षक मुनचुन राय ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के आयोजन को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति के सभी सदस्यों की सहभागिता जरूरी है. बैठक में समिति से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे.
समिति की आगामी कार्ययोजना और जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की जायेगी. बैठक के बाद पूजा आयोजन से संबंधित तैयारियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए