पैराडाइज़ ने जरूरतमंदों के बीच किया राशन वितरित,लोगों के चेहरे पर आयी मुस्कान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
समाज के जरूरतमंदों के लिए काम करने वाली संस्था पैराडाइज़ ने शनिवार को कुल 120 लाभुकों के बीच प्रति परिवार 10 किलो राशन (चावल, दाल, आलू और नमक) बांटा.
विज्ञापन
रांची : समाज के जरूरतमंदों के लिए काम करने वाली संस्था पैराडाइज़ ने शनिवार को कुल 120 लाभुकों के बीच प्रति परिवार 10 किलो राशन (चावल, दाल, आलू और नमक) बांटा. संस्था के मानद सचिव ने बताया कि लाभुकों का चयन पहले कर लिया गया था. राशन प्राप्त करने वाले दिहाड़ी मज़दूर थे एवं वर्तमान परिस्थिति की वजह से काफ़ी परेशानी में थे. राशन पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
आगे संस्था के मानद सचिव ने बताया कि गरीबों के बीच राशन बांटने में लगभग 30,000 रुपये खर्च हुए. उन्होंने संकट की इस घड़ी में सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के सहयोग के बिना कुछ भी मुमकिन नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन