लोकसभा में धीरज साहू का मामला गूंजा, सांसदों ने प्रभात खबर की लहरायी प्रतियां

Updated:
विज्ञापन

संजय सेठ ने सदन को बताया कि झारखंड में इडी के अधिकारियों पर सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा है. यह सब कुछ सरकार द्वारा संपोषित भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों द्वारा किया जा रहा है.

विज्ञापन

रांची : राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों से करोड़ों रुपये की बरामदगी का मामला सोमवार को लोकसभा में भी गूंजा. रांची के सांसद संजय सेठ ने सदन को बताया कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी अलग-अलग जगहों पर छापामारी के बाद 500 करोड़ रुपये की बरामदगी कोई छोटी बात नहीं है. यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पैसा है. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. श्री सेठ द्वारा यह मामला उठाये जाने के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. लोकसभा सांसदों ने कार्यवाही के दौरान ‘प्रभात खबर’ की प्रतियां लहरायीं. प्रभात खबर’ का हवाला देते हुए कहा कि इससे संबंधित खबरें छपी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांसद श्री सेठ ने लोकसभा में कहा :

यह सिर्फ नगद बरामदगी का नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा मामला है. जो झारखंड खनिजों की खदान के लिए जाना जाता है, उसे ‘इंडिया’ गठबंधन से जुड़े झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार ने भ्रष्टाचार की खदान बना दिया है. 500 करोड़ रुपये बरामद होना कोई छोटी बात नहीं है. श्री सेठ ने सदन को बताया कि झारखंड में इडी के अधिकारियों पर सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा है. यह सब कुछ राज्य सरकार द्वारा संपोषित भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों द्वारा किया जा रहा है. सांसद ने मांग की कि राज्य में इडी के अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये.

Also Read: सिमडेगा में बोले कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय- धीरज साहू के घर से मिले रुपये से पार्टी का लेना-देना नहीं
मोहब्बत की दुकान, भ्रष्टाचार की खदान बनकर रह गयी :

सांसद श्री सेठ ने कहा कि गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाये. साथ ही इतने व्यापक पैमाने पर नगदी रखनेवाले भ्रष्ट सांसद की तत्काल की गिरफ्तारी हो. श्री सेठ ने कहा कि यह वास्तव में चिंता का विषय है कि कोई आदमी व्यवसाय की आड़ में इतनी बड़ी नगदी कैसे रख सकता है? कांग्रेस मोहब्बत की दुकान, भ्रष्टाचार की खदान बनकर रह गयी. श्री सेठ ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इडी के अधिकारियों ने जो हलफनामा दिया है, वह चिंताजनक है.

  • लोकसभा में प्रभात खबर की प्रतियां लहरायीं

  • सांसद संजय सेठ ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला

  • 500 करोड़ रुपये की बरामदगी कोई छोटी बात नहीं है, यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पैसा है

  • ‘इंडिया’ गठबंधन से जुड़े झामुमो, कांग्रेस व राजद की सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार की खदान बना दिया

  • झारखंड में इडी के अधिकारियों पर खतरा मंडरा रहा है, इन अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चति होनी चाहिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola