Dhanbad Judge Murder Case : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस CBI जांच की करेंगे निगरानी

झारखंड के धनबाद के जज उत्तम आनंद (Dhanbad Judge Uttam Anand ) को वाहन से कुचलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सीबीआई जांच (CBI investigation) की साप्ताहिक निगरानी करेंगे. सीबीआई से हर हफ्ते झारखंड हाईकोर्ट में जांच की स्थिति रिपोर्ट दायर करने को कहा गया है.
Dhanbad Judge Murder Case, रांची न्यूज : झारखंड के धनबाद सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद (Dhanbad Judge Uttam Anand)हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस सीबीआई जांच (CBI investigation) की साप्ताहिक निगरानी करेंगे. शीर्ष अदालत ने सीबीआई को हर हफ्ते जांच की स्थिति रिपोर्ट हाईकोर्ट में दायर करने का निर्देश दिया.
धनबाद के जज उत्तम आनंद को वाहन से कुचलने के मामले की जांच सीबीआई कर रही है. आज सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस इस मामले की सीबीआई जांच की साप्ताहिक निगरानी करेंगे. शीर्ष अदालत ने सीबीआई से हर हफ्ते झारखंड हाईकोर्ट में जांच की स्थिति रिपोर्ट दायर करने को कहा है.
Also Read: धनबाद ADJ मर्डर केस : हाइकोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी, ये हिट एंड रन का केस नहीं, बल्कि ब्रूटल मर्डर है
आपको बता दें कि जज उत्तम आनंद हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने पिछले दिनों घटना स्थल पर जाकर सीन रिक्रिएट किया है. इसकी वीडियोग्राफी भी की गयी. टीम ने हर पहलू की जानकारी ली. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. इस दौरान ऑटो से एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मारने का सीन क्रिएट गया.
धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की ऑटो से कुचलकर 28 जुलाई को मौत गयी थी. पहले इस मामले की जांच झारखंड पुलिस कर रही थी. एसआईटी द्वारा इस मामले की जांच की जा रही थी. तभी झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा की गयी थी. इसके बाद सीबीआई ने इस केस को टेकओवर किया है.
मृत जज की पत्नी कृति सिन्हा ने धनबाद पुलिस को दिये अपने आवेदन में कहा था कि उनके पति उत्तम आनंद 28 जुलाई की सुबह पांच बजे आवास से टहलने के लिए निकले थे. काफी समय बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं लौटे. तब हम लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की. इस दौरान पता चला कि गंभीर रूप से घायल जज उत्तम आनंद को स्थानीय लोग शहीद निर्मल महतो मेडिकल अस्पताल इलाज के लिए ले गये हैं. उसी दौरान मोबाइल पर वायरल वीडियो प्रसारित किया जाने लगा कि ऑटो चालक ने जानबूझ कर जज उत्तम आनंद को धक्का मारा. इस कारण सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी. इस कारण पति की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाये.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




