ePaper

धनबाद जज हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा में CBI ने घटनास्थल पर ऑटो से टक्कर का किया सीन रिक्रिएट, ली ये जानकारी

Updated at : 07 Aug 2021 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद जज हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा में CBI ने घटनास्थल पर ऑटो से टक्कर का किया सीन रिक्रिएट, ली ये जानकारी

सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच झारखंड के धनबाद में आज शनिवार को सीबीआई की टीम ने धनबाद जज हत्याकांड की जांच के दौरान सीन रिक्रिएट किया और वीडियोग्राफी की. टीम ने हर पहलू की जानकारी ली.

विज्ञापन

Dhanbad Judge Murder Case, धनबाद न्यूज : झारखंड के धनबाद सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने आज शनिवार को घटना स्थल पर जाकर सीन रिक्रिएट किया. इसकी वीडियोग्राफी भी की गयी. टीम ने हर पहलू की जानकारी ली. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे.

धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले की जांच कर रही सीबीआइ टीम ने शनिवार को घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट किया. जांच टीम ने लगभग दो घंटे तक घटना के हर पहलू की जानकारी ली. घटनास्थल की वीडियोग्राफी करायी गयी. ऑटो से एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मारने का सीन क्रिएट गया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

Also Read: Judge उत्तम आनंद हत्याकांड की CBI जांच शुरू, दिल्ली से झारखंड पहुंची स्पेशल टीम ने ली पूरी डिटेल्स

सीबीआई जब घटना स्थल पर थी और मामले की जांच कर रही थी, तो एक घंटे तक ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया था. किसी बाहरी को पैदल भी जाने की अनुमति नहीं थी, ताकि जांच में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

undefined

आपको बता दें कि धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की मौत 28 जुलाई को हो गयी थी. पहले इस मामले की जांच झारखंड पुलिस कर रही थी. एसआईटी द्वारा इस मामले की जांच की जा रही थी. तभी झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा की गयी थी. दो दिन पूर्व सीबीआई ने इस केस को टेकओवर किया है.

Also Read: धनबाद ADJ मर्डर केस : हाइकोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी, ये हिट एंड रन का केस नहीं, बल्कि ब्रूटल मर्डर है

28 जुलाई को घटना के बाद धनबाद थाना में जज की हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अगले दिन 29 जुलाई को ऑटो चालक लखन वर्मा को गिरिडीह से और उसके साथ ऑटो में बैठे राहुल वर्मा को धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था. फिर दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की थी. ऑटो मालिक रामदेव वर्मा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी.

Also Read: Dhanbad Judge Death Case : धनबाद के जज की मौत मामले में हाइकोर्ट ने जल्द CBI जांच शुरू करने का दिया निर्देश

जिस वक्त जज को ऑटो से धक्का लगा था, उस समय ऑटो के पीछे जा रहे शख्स बीसीसीएल के कर्मी श्रवण से भी पुलिस ने पूछताछ की थी. इसके अलावा 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी थी. फिर पुलिस ने कोर्ट से लखन वर्मा और राहुल वर्मा का नार्को व ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने की अनुमति भी प्राप्त कर ली है. दोनों के ब्लड व पेशाब की जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि घटना के वक्त दोनों ने नशे का सेवन किया था. वहीं जज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आयी थी कि उनका जबड़ा और सिर की हड्डी कई जगहों पर टूटी थी. सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई थी. जज के शरीर पर तीन जगह बाहरी और सात जगहों पर अंदरूनी चोट भी लगी हुई थी. ऑटो से धक्का लगने के बाद उनके ब्रेन में चोट लगी थी, जिससे वे बेहोश हो गये थे.

Also Read: धनबाद ADJ मर्डर केस : सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव व DGP से हफ्तेभर में रिपोर्ट तलब

मृत जज की पत्नी कृति सिन्हा ने धनबाद पुलिस को दिये अपने आवेदन में कहा था कि उनके पति उत्तम आनंद 28 जुलाई की सुबह पांच बजे आवास से टहलने के लिए निकले थे. काफी समय बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं लौटे. तब हम लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की. इस दौरान पता चला कि गंभीर रूप से घायल जज उत्तम आनंद को स्थानीय लोग शहीद निर्मल महतो मेडिकल अस्पताल इलाज के लिए ले गये हैं. उसी दौरान मोबाइल पर वायरल वीडियो प्रसारित किया जाने लगा कि ऑटो चालक ने जानबूझ कर जज उत्तम आनंद को धक्का मारा. इस कारण सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी. इस कारण पति की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाये.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola