Jharkhand Crime News : झारखंड में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Aug 2021 12:31 PM
झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के ड्राइवर राहुल साव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वह राजाबागी से अपने घर सीकरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए हुए अपराधियों ने एनटीपीसी कार्यालय के पास उसे गोली मार दी. पुलिस जांच में जुटी है.
Jharkhand Crime News, हजारीबाग न्यूज (संजय सागर) : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी निवासी चंद्रिका साव के पुत्र राहुल साव की बड़कागांव-टंडवा रोड स्थित राजाबागी में गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह पूर्व विधायक लोकनाथ महतो का ड्राइवर था. घटना रविवार देर रात की है.
मिली जानकारी के अनुसार राहुल साव राजाबागी से अपने घर सीकरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए हुए अपराधियों ने एनटीपीसी कार्यालय के पास सुनसान जगह का लाभ उठाकर उसे गोली मार दी. राहुल साव की कनपटी के पास गोली लगी है. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे. तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे.
Also Read: झारखंड में दामोदर में डूबे छात्रों में एक का शव बरामद, अन्य की तलाश में जुटी NDRF टीम
ग्रामीणों ने इसकी पहचान राहुल के रूप में की है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने उसे इलाज के लिए केरेडारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राहुल साव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो का ड्राइवर था. बड़कागांव पुलिस इस घटना को लेकर गहन छानबीन करने में जुट गई है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










