धनबाद ADJ मर्डर केस : सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव व DGP से हफ्तेभर में रिपोर्ट तलब

Updated at : 30 Jul 2021 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद ADJ मर्डर केस : सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव व DGP से हफ्तेभर में रिपोर्ट तलब

Dhanbad ADJ murder case, रांची न्यूज : धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. झारखंड के मुख्य सचिव व DGP से एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब की गयी है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी.

विज्ञापन

Dhanbad ADJ murder case, रांची न्यूज : धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. झारखंड के मुख्य सचिव व DGP से एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब की गयी है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी.

धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता विकास सिंह ने जस्टिस चंद्रचूड़ की अध्यक्षा वाली बेंच के समक्ष ये मामला उठाते हुए स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया था. इसके साथ ही इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का आग्रह किया था. आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया है.

Also Read: धनबाद ADJ मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की मांग, हाइकोर्ट ने बताया नागालैंड से बदतर हालात

आपको बता दें कि झारखंड के धनबाद के एडीजे-आठ उत्तम आनंद की मौत में शामिल तीन संदिग्धों को धनबाद थाना पुलिस ने गिरिडीह पुलिस के सहयोग से मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडीडीह से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार संदिग्धों में धनबाद के जोड़ापोखर डिगवाडीह का रहनेवाला राहुल वर्मा और लखन वर्मा है. ऑटो चालकों की गिरफ्तारी में गिरिडीह पुलिस की टेकनिकल सेल की टीम और धनबाद पुलिस की टेक्निकल टीम की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस की टीम को जब इस मामले की जानकारी मिली, तो पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर धनबाद से लेकर गिरिडीह तक पुलिस की टीम को अलर्ट कर दिया गया था.

Also Read: धनबाद ADJ मर्डर केस : हाइकोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी, ये हिट एंड रन का केस नहीं, बल्कि ब्रूटल मर्डर है

आपको बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए गंभीर टिप्पणी की है और कहा है कि राज्य में पिछले एक साल से अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. अपराधियों पर कोई लगाम नहीं है. अपराधियों को कोई डर-भय नहीं है. लॉ एंड ऑर्डर के मामले में नागालैंड से बदतर स्थिति झारखंड की हो गई है. खंडपीठ ने घटना की सीसीटीवी फुटेज देखते हुए कहा कि कोई बच्चा भी देखेगा तो बता सकता है कि पीछे से धक्का लगेगा तो आगे के बल गिरेगा, लेकिन जज आनंद बायीं तरफ कैसे गिरे. जरूर कोई टैंपू में बैठा हुआ था जिसने जज पर हमला किया है.

Also Read: धनबाद ADJ हत्याकांड : ऑटो ड्राइवर समेत 3 आरोपी अरेस्ट, ऑटो जब्त, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद हर दिन की तरह बुधवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. रणधीर वर्मा चौक के पास पीछे से जा रहे ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. इससे वह सड़क पर गिर पड़े. वहां से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद इस मामले में एसआईटी गठित की गयी.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola