देवघर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रांची एयरपोर्ट पर पकड़े गये, मानव तस्करी का लगा आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2022 3:40 PM

विज्ञापन

jharkhand news: मानव तस्करी के आरोप में देवघर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जीतेंद्र पासवान को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है. श्री पासवान पर नाबालिग को दिल्ली ले जाने का आरोप है.

विज्ञापन

Jharkhand news: देवघर के ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जीतेंद्र पासवान को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पकड़ा है. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर 15 वर्षीय नाबालिग को अपने साथ दिल्ली ले जाने का आरोप है. मानव तस्करी के आरोप में उन्हें हिरासत में लिया गया है.

पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस को आशंका है कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उस नाबालिग को अपने साथ दिल्ली ले जा रहे थे. एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से जब पूछा कि इस नाबालिग को आप कहां ले जा रहे थे, इस पर उन्होंने पुलिस को कोई सही जवाब नहीं दे पाया. इस कारण उसे हिरासत में लिया गया. वहीं, नाबालिग को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है. नाबालिग भी देवघर की रहने वाली है.

Also Read: Jharkhand news: देवघर के बाबा मंदिर में मना दशहरा, खोला गया गठबंधन धागा और मोउर मुकुट
CWC में नाबालिग का बयान दर्ज

चाइल्ड लाइन के अधिकारियों के समक्ष एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने नाबालिग का बयान लिया. इसके बाद CWC ने नाबालिग का बयान लिया. साथ ही पुलिस ने नाबालिग के के माता-पिता को देवघर से बुलाया है. बताया गया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जीतेंद्र पासवान देवघर के ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल में पोस्टेड हैं. इसके अलावा देवघर नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और जिला परिषद के जिला इंजीनियर के प्रभार में भी हैं.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola