एनके एरिया में 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को प्रभावी बनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

डकरा वीआईपी क्लब में गुरुवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई.

विज्ञापन

डकरा. डकरा वीआईपी क्लब में गुरुवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता सभी यूनियन के अध्यक्षों ने सामूहिक रूप से की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चार श्रम कोड के खिलाफ 12 फरवरी को होनेवाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल एनके एरिया में शत-प्रतिशत सफल बनाया जायेगा. इसके लिए हड़ताल समर्थित संगठनों को जो भी करना होगा वह किया जाएगा. कहा गया कि हड़ताल मजदूरों के जीवन मरण का सवाल है. इसलिए हड़ताल का स्लोगन अभी नहीं तो कभी नहीं रखा गया है. एनके एरिया में हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी यूनिटों के तीनों शिफ्टों में गेट मीटिंग करने का निर्णय लिया गया. चारों श्रम कोड से मजदूरों को क्या हानि होनेवाली है, उसे मजदूरों के बीच जाकर समझाया जायेगा. सभी मजदूरों से अपील की गयी कि मजदूर वर्ग की रक्षा के लिए भेदभाव भुला कर सभी लोग एक साथ संघर्ष में सहयोग करें और देश के मजदूरों को बंधुआ बनने से बचाने के लिए हड़ताल को सफल बनायें. कहा गया कि मजदूर बचेंगे तभी उद्योग बचेगा और कोयलांचल कि सारी गतिविधियां और व्यवस्था बरकरार रहेगी. संचालन गोल्टेन प्रसाद यादव ने किया. इस अवसर पर प्रेम कुमार, कृष्णा चौहान, दिनेश भर, अरविंद कुमार, रमेश चौहान, मनोज कुमार, विरंची कुमार, गोल्डेन प्रसाद यादव, अजय चौहान, रवि गंझू , शैलेश कुमार, जीके साहू, नवीन कुमार महतो, देवपाल मुंडा, हरेंद्र सिंह, रतिया गंझू, रंथू उरांव, जगरनाथ महतो आदि मौजूद थे.

चार श्रम कोड के खिलाफ सभी यूनियन ने की बैठक

सभी यूनिटों के तीनों शिफ्टों में गेट मीटिंग का निर्णय

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola