कचहरी के पास दाब से जानलेवा हमला, तीन पर केस

Updated:
विज्ञापन

पिठोरिया के चौबे खटंगा निवासी ज्वाहर दूबे ने तीन लोगों के खिलाफ दाब से जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

रांची. पिठोरिया के चौबे खटंगा निवासी ज्वाहर दूबे ने तीन लोगों के खिलाफ दाब से जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है. केस में लालू यादव, मुगू यादव और अनिल यादव को आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह रजिस्ट्री ऑफिस के कैंपस स्थित मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद माला लेने के लिए एसबीआइ के पास जा रहे थे. इसी दौरान वहां दो डाभ विक्रेता मुगू और अनिल यादव आपस में झगड़ा कर रहे थे. इसी दौरान डाभ विक्रेता शिकायतकर्ता से टकरा गये. जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया, तो तो आरोपी पक्ष के उक्त तीनों लोगों ने शिकायतकर्ता पर डाभ काटने में प्रयुक्त दाब से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में शिकायतकर्ता का सिर फट गया और वह वहीं बेहोश होकर गिर गये. इसी दौरान वहां आसपास के लोग जुट गये और बीच- बचाव कर मामले को शांत कराया. इसके बाद शिकायतकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. दर्ज केस के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola