केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची जोन के डीसी ने कार्य का लिया जायजा
Updated at : 13 Feb 2026 5:42 PM (IST)
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची जोन के डीसी एसबी जोगलेकर व असिस्टेंट अफसर सतेंद्र प्रसाद ने डकरा पहुंचकर काम का जायजा लिया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, डकरा.
डकरा में 20 साल बाद पुनः केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए सीसीएल द्वारा किये जा रहे काम को देखने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची जोन के डीसी एसबी जोगलेकर व असिस्टेंट अफसर सतेंद्र प्रसाद ने डकरा पहुंचकर काम का जायजा लिया. दोनों पदाधिकारियों के साथ सीसीएल की ओर से विद्यालय खोलने को लेकर बनाये गये नोडल अधिकारी सीसीएल के महाप्रबंधक कल्याण संजय कुमार ठाकुर भी शामिल थे. एनके एरिया के सिविल और इएंडएम अधिकारियों को लेकर पूरे विद्यालय भवन का निरीक्षण किया. श्री जोगलेकर ने सभी कमरों, बाथरूम, खेल मैदान, चहारदीवारी, बिजली-पानी की व्यवस्था को बारीकी से अध्ययन किया और सीबीएसइ के तय मानक और नियमों के आधार पर जरूरी सुझाव दिये. सीसीएल प्रबंधन ने मार्च तक सभी 15 कमरों को पूरी तरह तैयार करने का भरोसा दिया है. इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, निखिल अखौरी, सोनू कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद थे.रिपोर्ट केंद्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली को भेजा जायेगा : जोगलेकर
रांची जोन के डीसी एसबी जोगलेकर ने बताया कि 23 मई 2025 को केंद्रीय विद्यालय संगठन की एक समिति ने यहां हो रहे काम की जानकारी दिल्ली कार्यालय को भेजी थी. उस समय से अभी तक की प्रगति रिपोर्ट देखने के लिए वे आये हैं. आज जो देखा गया है उसे भी दिल्ली भेजा जायेगा. इसके बाद वहां भी कई तरह की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालय शुरू करने की प्रक्रिया धरातल पर उतरेगी. उन्होंने कहा कि काम की प्रगति संतोषजनक है.धरातल पर उतरने लगा है प्रभात खबर का अभियान :
2006 में जब केंद्रीय विद्यालय डकरा बंद हो गया तो उसी समय से प्रभात खबर ने विद्यालय पुन: शुरू कराने का जो अभियान शुरू किया वह अब धरातल पर दिखाई देने लगा है. 2006 के बाद हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में यह प्रमुख मुद्दा बना रहा. 2024 के चुनाव में जब विद्यालय का मुद्दा चुनावी चर्चा से गायब हो गया तो प्रभात खबर में छपी खबर के बाद पुनः यह मुद्दा बना और चुनाव जीतने के बाद संजय सेठ मंत्री बने और उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर काम किया.कक्षा एक से पांच तक शुरू होगी पढ़ाई :
स्कूल खुलने के बाद कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई शुरू की जायेगी. जिसमें शुरुआत में एक ही सेक्शन चलाया जायेगा. इसके बाद आगे की कक्षा शुरू होगी.13 डकरा 01, निरीक्षण करते डीसी व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




