साइकिल यात्रा : रांची के साइक्लोपीडिया ग्रुप ने बैंकॉक में पहले दिन 115 km चलायी साइकिल, ये है टारगेट
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 17 Dec 2022 4:50 PM
बैंकॉक से फुकेत तक के साइकिल अभियान के लिए शनिवार को पहले दिन थाईलैंड टूरिज्म अथॉरिटी द्वारा ग्रुप के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. थाईलैंड टूरिज्म अथॉरिटी के डायरेक्टर अर्चावन कोंगकनंत ने झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की.
Cycle Yatra: बैंकॉक से फुकेत तक की साइकिल यात्रा के लिए रांची से रवाना हुए साइक्लोपीडिया ग्रुप (रांची) के आठ साइकिल सवारों ने पहले दिन हुआ हिन से खाओ सम रोइ योत नेशनल पार्क होते हुए प्राचुअप खीरी खान तक की 115 किलोमीटर की दूरी तय की. दूसरे दिन ग्रुप का लक्ष्य प्राचुप खीरी खान से फोंगप्रसन तक 98 किलोमीटर की दूरी तय करनी है.
थाईलैंड टूरिज्म अथॉरिटी ने किया स्वागत
बैंकॉक से फुकेत तक के साइकिल अभियान के लिए शनिवार को पहले दिन थाईलैंड टूरिज्म अथॉरिटी द्वारा ग्रुप के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. थाईलैंड टूरिज्म अथॉरिटी के डायरेक्टर अर्चावन कोंगकनंत ने झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की और रवाना करते हुए सभी सदस्यों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं.
750 किलोमीटर की दूरी तय करेगा ग्रुप
साइक्लोपीडिया ग्रुप (रांची) के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि यह ग्रुप 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक 750 किमी से अधिक की दूरी तय करेगा. इस ग्रुप में गौतम कुमार, चंद्रशेखर किंगर, गौतम चौधरी, सौरव माहेश्वरी, अनिल अग्रवाल, आशीष कुमार एवं विकास सिन्हा शामिल हैं. तीसरे दिन 3 फोंगप्रासन से चुम्फॉन -103 किमी, चौथे दिन सभी आराम करेंगे. पांचवें दिन चुम्फॉन से रानोंग-125 किमी, छठे दिन-रानोंग से प्रा पास बीच-95 किमी, सातवें दिन-प्रा पास बीच से खाओ लाक-116 किमी तथा आठवें एवं अंतिम दिन-खाओ लाक से फुकेत तक की 113 किमी की यात्रा के साथ साइकिलिंग अभियान की समाप्ति होगी. इस समूह का उद्देश्य दैनिक आवागमन और यात्रा के रूप में साइकिल को बढ़ावा देना है. साइकिल चलाना सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन और वैश्विक ग्लोबल वॉर्मिग के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










