पतरातू में देर रात जिलाबदर व मोस्ट वांटेड अपराधी कर रहे थे पार्टी, डेढ़ दर्जन हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 12:28 AM
रांची व पतरातू पुलिस ने होटल में छापेमारी कर पकड़ा
रांची/कांके़ पतरातू स्थित एक होटल में जिलाबदर व मोस्ट वांटेड एक दर्जन अपराधी सोमवार की देर रात अपराधी बिट्टू मिश्रा के बर्थडे पार्टी के लिए जमा हुए थे. इसकी सूचना जैसे ही रांची व पतरातू पुलिस को मिली, तत्काल ही वहां पहुंच कर पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया. पार्टी में रांची का मोस्ट वांटेड नीरज भोक्ता भी शामिल था. रांची पुलिस ने देखा कि नीरज भोक्ता, जिलाबदर बिट्टू मिश्रा, राजेश सिंह, प्रकाश यादव, राजू गोप, रूपेश गोप सहित अन्य अपराधी वहां जमा हुए हैं और नाच-गान कर रहे हैं. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया. सभी को कांके थाना में रखा गया है. मोस्ट वांटेड नीरज भोक्ता को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया. एसएसपी को सूचना मिली थी कि कुछ जिलाबदर कुख्यात अपराधी पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित (रामगढ़ जिला सीमा पर) एक होटल में बर्थडे पार्टी की आड़ में अपराध की बड़ी योजना बनाने के लिए जुटे हैं. इसके बाद दो डीएसपी के नेतृत्व में करीब दो दर्जन पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ होटल में छापेमारी की गयी. यहां से करीब डेढ़ दर्जन संदिग्ध अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ जारी है. हिरासत में लिए गए अपराधी रातू, तुपुदाना और पतरातू इलाके के बताये जा रहे हैं. उनके पास से हथियार भी बरामद होने की बात कही गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










