crime news : अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड में अपराधियों की हुई पहचान : डीजीपी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 12:21 AM

विज्ञापन

अधिवक्ता के घर जाकर उनकी मां और पत्नी से डीजीपी ने की मुलाकात

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी बाबू की दो अगस्त की सुबह दस बजे के करीब चाकू मारकर मधुकम में हत्या कर दी गयी थी. शनिवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के महुआ टोली स्थित गोपी बाबू के घर पर उनकी मां और पत्नी से मुलाकात की. उनसे मामले को लेकर जानकारी लेने की कोशिश की. लेकिन मां और पत्नी से उन्हें घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. डीजीपी ने मीडिया से कहा कि जिन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है, उनकी पहचान कर ली गयी है. वे कहां के रहनेवाले हैं, यह भी पता चल गया है. रांची पुलिस की टीम अपराधियों की धर-पकड़ में लगी है. तकनीकी शाखा भी सुराग ढूंढ रही है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधी की पहचान कर ली गई है. उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे. पत्नी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज : अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की हत्या मामले में उनकी पत्नी अनिमा कुमारी के बयान पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें घटना में शामिल अपराधियों के हुलिया का उल्लेख किया गया है. उसी आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान की है. सूत्र बताते हैं कि घटना में शामिल दोनों अपराधी फिलहाल अपने घर पर पुलिस को नहीं मिले. वे फरार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola