झारखंड: आपसी विवाद में भतीजे ने डंडे से पीट-पीटकर चाची को मार डाला, आरोपी फरार
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 11 Nov 2023 7:40 PM
पंकज उरांव अपनी चाची बिरसी उरांइन के घर के सामने आकर गाली-गलौज कर संतोष उरांव को जान से मार देने की धमकी दे रहा था. इसी बीच संतोष उरांव घर से बाहर निकलकर हो-हल्ला करने से मना करने लगा. इसी बीच संतोष की मां बिरसी उरांइन भी घर से बाहर निकली. इसी दौरान डंडे के वार से गंभीर रूप से घायल हो गयी.
रातू (रांची), संजय कुमार: रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी बाड़ीटोला में आपसी विवाद में पंकज उरांव ने डंडे से पीट-पीट कर चाची बिरसी उरांइन (65 वर्ष) की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार है. परिजन गंभीर रूप से घायल बिरसी उरांइन को इलाज के लिए रिम्स ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से आरोपी पंकज, टुन्गू उरांव, धनिया देवी एवं पैलूस उरांव फरार हैं.
गाली-गलौज कर डंडे से किया वार
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 11 बजे भतीजा पंकज उरांव अपनी चाची बिरसी उरांइन के घर के सामने आकर गाली-गलौज कर संतोष उरांव को जान से मार देने की धमकी दे रहा था. इसी बीच संतोष उरांव घर से बाहर निकलकर हो-हल्ला करने से मना करने लगा. इसी बीच संतोष की मां बिरसी उरांइन भी घर से बाहर निकली. तब पंकज के परिवार के टुन्गू उरांव, पैलूस उरांव, धनिया देवी पहुंच कर संतोष के साथ मारपीट करने लगे. तब पंकज उरांव अपने साथ लाए डंडे से संतोष पर वार कर दिया. इसी बीच बिरसी उरांइन आ गयी. वार से बिरसी के सिर पर चोट लगने से खून बहने लगा. ये देखते ही सभी हमलावर भाग खड़े हुए.
हत्या के बाद आरोपी फरार
बिरसी उरांइन के परिजन इलाज के लिए उसे रिम्स ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से आरोपी पंकज, टुन्गू उरांव, धनिया देवी, पैलूस उरांव फरार हैं.
Also Read: VIDEO: झारखंड में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस हादसे में दो की मौत, एक यात्री की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










