Jharkhand Corona Vaccine Update : झारखंड के शिक्षकों ने अगर नहीं लिया टीका तो देना होगा कारण, राज्य के शिक्षा निदेशक ने जारी किया ये आदेश

Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार, 45 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षक व कर्मियों को कोविड-19 का वैक्सीन लेने को कहा गया है. शिक्षकों के टीकाकरण को लेकर जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं. प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के लिए डीएसइ, हाइस्कूल के लिए डीइओ व मध्याह्न भोजन योजना के कर्मियों के लिए क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, Corona Vaccine Update Jharkhand रांची : राज्य में 45 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षक व शैक्षणिक कार्य से जुड़े सभी नियमित व संविदा कर्मियों के टीकाकरण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र भेजा है. इसमें टीका नहीं लेनेवाले शिक्षकों की संख्या और टीका नहीं लेने के कारण के बारे में भी जानकारी देने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार, 45 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षक व कर्मियों को कोविड-19 का वैक्सीन लेने को कहा गया है. शिक्षकों के टीकाकरण को लेकर जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं. प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के लिए डीएसइ, हाइस्कूल के लिए डीइओ व मध्याह्न भोजन योजना के कर्मियों के लिए क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

अवर विद्यालय निरीक्षक एवं बीइइओ भी अपने स्तर से इसमें सहयोग करेंगे. टीकाकरण को लेकर मुख्यालय को रिपोर्ट भी देने को कहा गया है. सभी जिलों को जिला में 45 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षक, प्रतिदिन टीका लेने वाले शिक्षक, शेष शिक्षक व वैसे शिक्षक व कर्मी जो टीका नहीं लेना चाहते हैं.

इसकी संख्या देने को कहा गया है. जो शिक्षक टीका नहीं लेना चाहते हैं, वे टीका क्यों नहीं ले रहे हैं इसका कारण भी बताने को कहा गया है. पारा शिक्षक, बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ के टीकाकरण की जानकारी अलग से देने को कहा गया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola