कोनकी कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर विवाद

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

पिठोरिया थाना क्षेत्र में कोनकी चौक स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को शव दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद की सूचना मिलते ही वहां पुलिस के साथ बुद्धिजीवी भी पहुंचे और मामले को शांत कराया.

विज्ञापन

कांके. पिठोरिया थाना क्षेत्र में कोनकी चौक स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को शव दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद की सूचना मिलते ही वहां पुलिस के साथ बुद्धिजीवी भी पहुंचे और मामले को शांत कराया. बताया जाता है कि एक पक्ष के लोगों का कहना था कि कब्रिस्तान की जमीन उनके पूर्वज ने दान में दी थी. ऐसे में गांव के लोग ही वहां शव को दफना सकते है. वहीं दूसरे गांव के लोग भी वहां शव को दफनाना चाहते थे, जिस पर विवाद हो गया. इधर, विवाद की सूचना मिलने पर पिठोरिया थाना प्रभारी गौतम राय कब्रिस्तान पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उसके बाद थाना प्रभारी व बुद्धिजीवियों ने मामले को शांत कराया. विवादित जमीन को छोड़ कब्रिस्तान के दूसरे हिस्से में शव को दफनाने की सहमति के बाद वहां शव को दफनाया गया और मामला शांत हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola