झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कार्यकारी अध्यक्षों के दो साल का कार्यकाल पूरा, कही ये बात
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 25 Aug 2023 3:46 PM
अभिवादन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेसनेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कार्यकाल अबतक के अध्यक्षों में सफल कार्यकाल के रूप में सदैव याद रखा जाएगा. झारखंड गठन से अब तक पहली बार सबसे सफल सदस्यता अभियान संपन्न हुआ.
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर के दो वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, आयोग, बोर्ड, निगम के अध्यक्षों, संगठन के पदाधिकारियों, रांची महानगर, जिला ग्रामीण के अध्यक्षों एवं उनके पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर उनका अभिवादन किया गया और उन्हें शुभकामनाएं भी दी गयीं. कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कार्यकाल अबतक के अध्यक्षों में सफल कार्यकाल के रूप में सदैव याद रखा जाएगा. हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी. राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लंबे अर्से के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ. जिला प्रखंड मंडल एवं पंचायत कमेटी का भी गठन हुआ. पहली बार प्रदेश, प्रमंडल, जिला एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में था उत्साह
इस मौके पर दो साल बेमिसाल-कार्यकर्ताओं को दिलाया सम्मान लिखा केक काटा गया. इस दौरान कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिला. पूरा सभागार कांग्रेस जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, अविनाश पांडे जिंदाबाद, राजेश ठाकुर जिंदाबाद, आलमगीर आलम जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान था.
Also Read: झारखंड: डीजीपी के आदेश के बाद भी थम नहीं रहे अपराध, बेखौफ अपराधी रांची में वारदातों को दे रहे अंजाम
सफल कार्यकाल के रूप में हमेशा किया जाएगा याद
अभिवादन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कार्यकाल अबतक के अध्यक्षों में सफल कार्यकाल के रूप में सदैव याद रखा जाएगा. हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी. नेताओं ने कहा कि राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लंबे अर्से के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ. जिला प्रखंड मंडल एवं पंचायत कमेटी का भी गठन हुआ. पहली बार प्रदेश, प्रमंडल, जिला एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया.
Also Read: Explainer: झारखंड की 30 हजार से अधिक महिलाओं की कैसे बदल गयी जिंदगी? अब नहीं बेचतीं हड़िया-शराब
8.5 लाख से ज्यादा बनाए गए सदस्य
झारखंड गठन से अब तक पहली बार सबसे सफल सदस्यता अभियान संपन्न हुआ. 8.5 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए गए. डिजिटल सदस्यता अभियान में पूरे देश में पांचवां स्थान मिला. देशभर में सबसे सफल यात्रा कार्यक्रमों-भारत जोड़ो उपयात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, जय भारत सत्याग्रह यात्रा, गौरव यात्रा, जनजागरण यात्रा का आयोजन किया गया.
बोर्ड-निगम में कार्यकर्ताओं को दिलाया सम्मान
झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बोर्ड-निगम और आयोग में सम्मान मिला है. इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. बीस सूत्री एवं पंद्रह सूत्री कमेटियों में एक हज़ार कार्यकर्ताओं सम्मान दिलाया गया है. बोर्ड, निगम एवं आयोग में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला. कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ रहे. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में प्रदेश जिला एवं प्रखंड स्तर पर आंदोलन का नेतृत्व किया.
अभिवादन समारोह में ये थे मौजूद
आज के अभिवादन समारोह में कृषि विपणन पर्षद के चेयरमैन रवीन्द्र सिंह, गौ सेवा आयोग चेयरमैन राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, मदन मोहन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, प्रदेश सचिव अमरेन्द्र सिंह, बाल अधिकार संरक्षण के सदस्य उज्ज्वल तिवारी, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, गजेन्द्र सिंह, अजहर पप्पू, अभिलाष साहु, नेली नाथन, केदार पासवान, सुरेन राम, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, वशिष्ट लाल पासवान, सुधीर चंद्रवशी, सुरजीत नागवाला, राजेश चन्द्र राजू, परवेज आलम, दिनेश लाल सिन्हा, नरेन्द्र लाल गोपी, दीपक गुप्ता, पूर्णिमा सिंह, राखी कौर, प्रियदर्शनी, गौरव सिंह, प्रिंस बट्ट, बिनता पाठक, राजीव प्रकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










