झारखंड : कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज, लोकसभा चुनाव पर किया जायेगा मंथन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन की संभावित सीटों और प्रत्याशियों पर चर्चा होगी. पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए एजेंडा भी तैयार करेगी. इस बैठक की बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मंथन करेगी. सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी. बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित चुनाव समिति के 32 सदस्य शामिल होंगे. इसके साथ ही कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी झारखंड पहुंच रहे हैं. केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रदेश नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

विज्ञापन

संभावित सीटों और प्रत्याशियों पर होगी चर्चा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन की संभावित सीटों और प्रत्याशियों पर चर्चा होगी. पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए एजेंडा भी तैयार करेगी. इस बैठक की बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम उतारी जा रही है. कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पूरी शिद्दत के साथ भाजपा व सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करेगी. झारखंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बाद उत्साह चरम पर है. कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है. चुनाव समिति की बैठक में पार्टी पूरे एक्शन प्लॉन के साथ संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा करेगी. इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ मुकाबला करेगा.

Also Read: JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक केस: झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम व उनके दो पुत्र रांची से अरेस्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola