डीएवी नीरजा सहाय में पांडित्य प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

डीएवी नीरजा सहाय में पांडित्य प्रतियोगिता

विज्ञापन

रांची : डीएवी नीरजा सहाय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अॉॅनलाइन शब्द पांडित्य भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें छात्रों ने लक्ष्मी बाई, शहीद भगत सिंह, जवाहर लाल नेहरू, सरोजिनी नायडू की वेशभूषा को धारण कर उनके विचारों को प्रस्तुत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता में लक्ष्मी बाई के रूप में आनंदी प्रिया और सरोजिनी नायडू के रूप में ज्ञाना वैष्णवी की प्रस्तुति की काफी सराहना हुई. दोनों संयुक्त रूप में प्रथम स्थान पर रही. प्रेरणा सिंह दूसरे स्थान पर रही.

वहीं, महात्मा गांधी की धर्मपत्नी कस्तूरबा गांधी की वेशभूषा में प्रस्तुति देनेवाली अनुष्का प्रिया और रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका काे प्रस्तुत करनेवाली सुगंधा कुमारी संयुक्त रूप से तृृतीय स्थान पर रही. स्कूूल की शिक्षिका अलका कीर्ति ने मंंच संचालन किया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में में घटा गिरी, सुनीता साव व दुष्यंत सिंह रहे.

इस अवसर पर स्कूल की वरीय शिक्षिका वीणा सिन्हा व प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा मुख्य संयोजक के रूप में उपस्थित थे. प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने सभी प्रतियोगियों एवं विजेताओं को बधाई दी.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola