ePaper

Train News: दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन की बोगी में धुआं उठने से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे पैसेंजर

Updated at : 09 Jul 2025 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
emergency-quota-rules

emergency-quota-rules

Train News: दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन में धुआं उठने से हड़कंप मच गया. यात्री घबरा गये. अनहोनी की आशंका से कई यात्री चलती ट्रेन से कूद पड़े. इसमें कुछ लोगों को चोटें आयीं हैं. हालांकि, भारी नुकसान की सूचना नहीं है. सीनियर डीसीएम ने भी मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही.

विज्ञापन

Train News: गरीब रथ ट्रेन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन की बोगी जी-5 में अचानक धुआं उठने लगा. इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. कई यात्री अनहोनी की आशंका से डरकर चलती ट्रेन से कूद पड़े. इनमें से कई लोग चोटिल भी हुए हैं. हालांकि, हादसे में किसी भी तरह के विशेष नुकसान की सूचना नहीं है.

धुआं उठता देख घबराए लोग

घटना के बारे में एक यात्री ने फोन पर बताया कि दिल्ली-रांची गरीब रथ (ट्रेन संख्या 12878) दिल्ली से अपने निर्धारित समय शाम 4:10 बजे रवाना हुई. ट्रेन जब गाजियाबाद-खुर्दा के बीच शाम 5:30 बजे पहुंची, तो यात्रियों ने बोगी संख्या जी-5 में धुआं उठते देखा. इससे पैसेंजर घबरा गये, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने इसकी जानकारी बोगी में मौजूद टीटी को दी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

टीटी ने गार्ड और लोको पायलट को दी जानकारी

वहीं, टीटी ने मामले की जानकारी गार्ड और लोको पायलट को दी. इसके बाद ट्रेन की गति धीमी हुई. लेकिन यात्रियों में अनहोनी होने का डर इतना बढ़ गया कि लोग अपने-अपने सामान के साथ ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही कूदने लगे. इस दौरान गिरने की वजह से कई लोग चोटिल भी हुए. गनीमत रही कि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

यात्रियों को खराबी के बारे में नहीं दी सूचना

ट्रेन के रुकने पर रेलकर्मियों ने जांच की, लेकिन खराबी के बारे में यात्रियों को कोई जानकारी नहीं दी गयी. इस दौरान यात्री डर की वजह से पटरी के आसपास ही खड़े रहे. करीब 35 मिनट बाद यात्रियों को फिर से उसी बोगी में बैठने के लिए कहा गया. साथ ही यह भी बताया गया कि गड़बड़ी दुरुस्त कर दी गयी है. इसे लेकर सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें झारखंड में 10 बच्चों की मां को पति ने टांगी से वार कर किया जख्मी, हालत गंभीर, 20 दिन पहले दिया था बेटे को जन्म

यह भी पढ़ें Hazaribagh News: श्रम अधीक्षक ने यात्री वाहन और ट्रांसपोर्ट संचालकों के साथ की बैठक, दिये अहम निर्देश

यह भी पढ़ें Bharat Bandh: झारखंड में भी दिखेगा भारत बंद का असर, बैंक से कोयला खदान तक कामगार होंगे हड़ताल में शामिल

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola