ePaper

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन: झारखंड के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो बोले, लोकतंत्र के ध्वजवाहक हैं भारत व घाना

Updated at : 03 Oct 2023 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन: झारखंड के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो बोले, लोकतंत्र के ध्वजवाहक हैं भारत व घाना

झारखंड के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ विश्व का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा संसदीय राष्ट्रों का गठबंधन है. पूरे विश्व में संसदीय व्यवस्था को और कारगर व लोक हितकारी बनाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है. 6 दिनों के सम्मेलन में वे तीन विषयों पर वक्तव्य विश्व पटल पर रखेंगे.

विज्ञापन

रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि भारत और घाना विश्व में लोकतंत्र के ध्वजवाहक हैं. विश्व में शांति और भाईचारे को बढ़ाने में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ विश्व का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा संसदीय राष्ट्रों का गठबंधन है. पूरे विश्व में संसदीय व्यवस्था को और कारगर व लोक हितकारी बनाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है. आपको बता दें कि स्पीकर रबींद्रनाथ महतो 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेने को लेकर घाना की राजधानी अक्रा के छह दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने भारत घाना कोफी अन्नान सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र पर अवस्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. छह दिवसीय दौरे के क्रम में वे तीन विषयों पर वक्तव्य देंगे.

भारत की तरह घाना में भी लोकतंत्र कायम

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि जहां एक ओर भारत महात्मा गांधी के विचारों की अलख पूरी दुनिया में जगा रहा है, वहीं दूसरी ओर क्वामे नक्रुमा द्वारा स्थापित लोकतंत्र को घाना के चौथे गणराज्य में मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है. हालांकि कुछ समय के लिए सैन्य शासन द्वारा घाना में शासन किया गया था, लेकिन तीस वर्षों से अनवरत यहां लोकतंत्र कायम है.

Also Read: झारखंड: भारी बारिश से बढ़ा जलस्तर, कभी भी खोला जा सकता है पतरातू डैम का फाटक, ये है अपडेट

शांति और भाईचारे को बढ़ाने में कोफी अन्नान के योगदानों की चर्चा

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि भारत में लगातार 75 वर्षों से लोकतंत्र के रूप में कायम है और विश्व के सबसे बड़े जनसमुदाय के रूप में अपनी पूरी विविधता के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने विश्व में शांति और भाईचारे को बढ़ाने में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के योगदानों की भी चर्चा की. उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि कोफी अन्नान घाना के ही थे.

Also Read: झारखंड में कब तक हैं भारी बारिश के आसार, ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी, गांधी जयंती पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

छह दिनों के दौरे पर हैं स्पीकर

झारखंड के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ विश्व का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा संसदीय राष्ट्रों का गठबंधन है. पूरे विश्व में संसदीय व्यवस्था को और कारगर व लोक हितकारी बनाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो 6 दिनों के इस सम्मेलन में तीन विषयों पर अपने वक्तव्य विश्व पटल पर रखेंगे.

Also Read: PHOTOS: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में कब तक हैं वर्षा के आसार? येलो अलर्ट जारी

इन तीन विषयों पर देंगे वक्तव्य

आपको बता दें कि तीन विषयों में पहला विषय ऊर्जा संकट और पर्यावरण संरक्षण है. दूसरा विषय संसद में महिला आरक्षण का महिला सशक्तीकरण में योगदान है और तीसरा विषय ई संसद के माध्यम से ससदीय प्रक्रिया को और कारगर बनाया जाना है. इन तीनों विषयों पर रबींद्रनाथ महतो वक्तव्य देंगे.

Also Read: PHOTOS: झारखंड में जोरदार बारिश से पानी-पानी हुई जिंदगानी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola