ePaper

PHOTOS: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में कब तक हैं वर्षा के आसार? येलो अलर्ट जारी

Updated at : 30 Sep 2023 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में कब तक हैं वर्षा के आसार? येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम विभाग ने दो अक्टूबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में दो अक्टूबर तक रुक-रुक कर बारिश होगी. अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है. रांची में शनिवार को झमाझम बारिश हुई.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है. गोड्डा, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, रामगढ़, रांची और खूंटी जिले में भी बारिश की संभावना है. इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी है. झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदला और शाम में झमाझम बारिश हुई.

undefined

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें, तो इन दिनों गरज के साथ कहीं-कहीं हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 30 सितंबर को राज्य के दक्षिणी व पश्चिमी भाग यानी सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, गुमला, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और इनसे सटे इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं.

undefined

मौसम विभाग ने गढ़वा और पलामू जिले में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में भी बारिश के आसार हैं. गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार साहिबगंज सहित आसपास के इलाके में शनिवार से तीन अक्टूबर तक करीब 80 एमएम बारिश होने की संभावना है. इसलिए इस क्षेत्र को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है. विभाग के अनुसार अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. लोगों को धीरे-धीरे ठंड का एहसास होने लगेगा. धनबाद में शनिवार, रविवार और सोमवार को धूप छांव के बीच बारिश होगी. मंगलवार और बुधवार को झमाझम बारिश की संभावना है

undefined

संताल परगना क्षेत्र के मानसून अब वापस लौटने के कगार पर है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी में देवघर में बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक अक्तूबर तक देवघर में बारिश की संभावना है. इसमें 28 सितंबर को चार एमएम, 29 सितंबर को आठ एमएम, 30 सितंबर को नौ एमएम व एक अक्तूबर को 19 एमएम बारिश की संभावना है. इस दौरान बादल छाये रहेंगे व तेज हवा चलने की भी संभावना है. दो अक्टूबर से आसमान साफ होने की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola