ePaper

झारखंड के 11 जिलों में कल से चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 04 Dec 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Cold Wave Alert Jharkhand Weather IMD Update

गढ़वा के केतार में शीतलहर से पहले प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था. फोटो : प्रभात खबर

Cold Wave Alert: झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आलू, टमाटर समेत अन्य सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है. फसलों को मौसम की मार से बचाने के लिए मेटा लेक्सिन और मेनको जैव के मिश्रण का छिड़काव करें, सरसों के पौधों पर थायो यूरिया (500 पीपीएम) और घुलनशील गंधक का छिड़काव करें.

विज्ञापन

Cold Wave Alert: झारखंड के करीब एक दर्जन जिलों में कल से यानी शुक्रवार से शीतलहर चलेगी. मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. कहा गया है कि शुक्रवार और शनिवार (5 और 6 दिसंबर) को झारखंड के 11 जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, बोकारो, खूंटी और रामगढ़ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है.

आलू, टमाटर समेत सब्जियों की फसलों पर मौसम की मार

मौसम विभाग ने कृषि आधारित मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि इन दो दिनों के दौरान चलने वाली शीतलहर से आलू, सरसों, टमाटर और अन्य सब्जियों को नुकसान हो सकता है. सब्जियों को मौसम की मार से बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने उपाय भी बताये हैं.

सब्जियों को मौसम की मार से बचाने के लिए कर लें उपाय

मौसम विभाग की ओर से जारी स्पेशल बुलेटिन में बताया गया है कि आलू को मौसम की मार से बचाने के लिए मेटा लेक्सिन और मेनको जैव के मिश्रण का छिड़काव करें, सरसों के पौधों पर थायो यूरिया (500 पीपीएम) और घुलनशील गंधक का छिड़काव करें. सब्जियों के खेतों में मलचिंग प्रभावी होगा, तो टमाटर की फसल को सुरक्षित रखने के लिए शाम के समय सिंचाई ककरें, ताकि पौधों की जड़ों में पर्याप्त नमी बनी रहे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Cold Wave Alert: सब्जियों की फसल पर शीतलहर का प्रकोप

  • टमाटर को पाले के प्रभाव से झुलसा रोग लग सकता है.
  • कद्दू वर्गीय सब्जी के पौधों में पाले के प्रभाव से फसल और पत्तियों में सिकुड़न की समस्या आ सकती है.
  • सरसों की फसल में लाही मारने की समस्या और पौधों पर पाले का प्रतिकूल प्रभाव देखा जा सकता है.
  • आलू की पत्तियों को नुकसान और झुलसन की समस्या आ सकती है.
  • मवेशियों को ठंड लगने की संभावना है. नवजात पशुओं को न्यूमोनिया बीमारी होने की आशंका है. इसलिए मवेशियों को ठंड से बचाकर रखें. उनके आसपास अलाव जला दें, ताकि शीतलहर से उनका बचाव हो सके.

उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने झारखंड में बढ़ा दी है ठंड

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रहीं हैं, जिसकी वजह से ठिठुरन बढ़ गयी है. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डग्री सेंटीग्रेड गुमला जिले में दर्ज किया गया.

मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया.

3 दिन में 3 डिग्री तक गिरेटा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. 2 दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ जायेगा. 5 और 6 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा.

रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान

राजधानी रांची में उच्चतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है. शुक्रवार और शनिवार को रांची में सुबह कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. इसके बाद आसमान साफ हो जायेगा. रांची में भी लोगों को शीतलहर झेलनी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें

सावधान! पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के 7 जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम शुरू, ठंडी हवाओं से ठिठुरने लगी रांची, कई शहरों का तापमान गिरा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola