कोल इंडिया मुख्यालय में इडी के 8 पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर
कोल इंडिया लिमिटेड ने कार्यकारी निदेशक के आठ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. पात्र अधिकारी 19 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. पूरी जानकारी यहाँ देखें.
रांची. कोल इंडिया लिमिटेड ने इ-9 ग्रेड में कार्यपालक निदेशक (इडी) के आठ पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए इ-8 ग्रेड के पात्र और इच्छुक अधिकारियों से आवेदन मांगे गये हैं. इन अधिकारियों की नियुक्ति कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकाता में की जायेगी. संबंधित पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गयी है.
इन आठ पदों पर होगी नियुक्ति
कोल इंडिया से जारी सूचना के अनुसार, कार्यपालक निदेशक के आठ पदों में इडी (को-ऑर्डिनेशन), इडी (माइनिंग/प्रोडक्शन), इडी (माइनिंग/कॉरपोरेट प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग), इडी (एक्सकैवेशन), इडी (कॉन्ट्रैक्ट्स), इडी (इनवायरनमेंट), इडी (ह्यूमन रिसोर्स) और इडी (मेडिकल सर्विसेज) शामिल हैं.
3 लाख रुपये तक होगा वेतनमान
इन पदों के लिए वेतनमान 1,50,000 से 3,00,000 रुपये निर्धारित किया गया है. पात्र और इच्छुक इ-8 ग्रेड के अधिकारी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए