ePaper

Jharkhand News: ECI से हेमंत सोरेन को माइनिंग लीज मामले में फिर मिला वक्त, 28 जून को जवाब देने का निर्देश

Updated at : 14 Jun 2022 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: ECI से हेमंत सोरेन को माइनिंग लीज मामले में फिर मिला वक्त, 28 जून को जवाब देने का निर्देश

Jharkhand News: भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को माइनिंग लीज आवंटन मामले में जवाब देने के लिए एक बार फिर समय दिया है. अब इन्हें 28 जून को जवाब देने का निर्देश दिया गया है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 20 मई को भारत निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब भेजा था.

विज्ञापन

Jharkhand News: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को माइनिंग लीज आवंटन (Hemant Soren mining lease case) मामले में जवाब देने के लिए एक बार फिर समय दिया है. अब इन्हें 28 जून को जवाब देने का निर्देश दिया गया है. सबसे पहले 31 मई को जवाब देने के लिए समय दिया गया था. इसके बाद 14 जून को समय दिया गया था. अब तीसरी बार जवाब देने के लिए इन्हें 28 जून का वक्त दिया गया है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 20 मई को भारत निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब भेजा था. विशेष दूत के माध्यम से जवाब सीलबंद लिफाफे में निर्वाचन आयोग कार्यालय में जमा कराया गया था.

सीएम हेमंत सोरेन 28 जून को दें जवाब

माइनिंग लीज मामले में अब झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भारत निर्वाचन आयोग को जवाब देने के लिए और समय दिया गया है. 28 जून को इन्हें जवाब देना है. इससे पहले 14 जून तक उन्हें भारत निर्वाचन आयोग को जवाब देने का समय दिया गया था. भाजपा ने 14 फरवरी 2022 को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था. इस दौरान आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग किया है और पत्थर खदान की लीज हासिल की है.

Also Read: Deoghar Airport: PM नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, विमान सेवा कब से होगी शुरू

बीजेपी ने बताया ऑफिस ऑफ प्रोफिट का मामला

ऑफिस ऑफ प्रोफिट का मामला बताते हुए बीजेपी ने हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी. इसके बाद राज्यपाल द्वारा रांची के अनगड़ा खदान मामले में भारत निर्वाचन आयोग से मंतव्य मांगा गया था. इस आलोक में दो मई 2022 को भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस कर जवाब मांगा था. पूर्व में जवाब 10 मई तक दाखिल करना था, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा अपनी माता के इलाज में व्यस्त रहने की बात कह कर चार सप्ताह का समय मांगा गया था. तब भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 20 मई तक जवाब देने का समय दिया गया था. ठीक 20 मई को हेमंत सोरेन ने भारत निर्वाचन आयोग को जवाब भेजा था.

Also Read: Jharkhand News: Lalu Yadav इलाज कराने जायेंगे सिंगापुर, CBI कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: झारखंड में Sand mafia बेखौफ, रातभर बालू तस्करी से सोना हुआ मुश्किल,CM हेमंत सोरेन को भेजा त्राहिमाम संदेश

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola