ePaper

Jharkhand News: Lalu Yadav इलाज कराने जायेंगे सिंगापुर, CBI कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

Updated at : 14 Jun 2022 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: Lalu Yadav इलाज कराने जायेंगे सिंगापुर, CBI कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

Jharkhand News: रांची के सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया है. अदालत में अर्जी दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह किया गया था. इसमें अदालत से आग्रह किया गया था कि लालू यादव को इलाज करने सिंगापुर जाना है.

विज्ञापन

Jharkhand News: राजद सुप्रीमो लालू यादव के पासपोर्ट रिलीज मामले को लेकर आज मंगलवार को रांची सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने इनकी ओर से दाखिल की गयी अर्जी स्वीकार कर ली और पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया. अब लालू यादव का पासपोर्ट रिन्यूअल हो सकेगा और वे इलाज कराने सिंगापुर जा सकेंगे. आपको बता दें कि लालू यादव किडनी का इलाज कराने सिंगापुर जायेंगे.

पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

रांची के सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया है. अदालत में अर्जी दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह किया गया था. इसमें अदालत से आग्रह किया गया था कि लालू यादव को इलाज करने सिंगापुर जाना है. इनके पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने वाली है. ऐसे में इसे रिन्यूअल कराया जाना जरूरी है. इस कारण पासपोर्ट रिलीज कर दिया जाए. इनके आग्रह को स्वीकार करते हुए अदालत ने पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: लालू यादव जायेंगे इलाज कराने सिंगापुर, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

सिंगापुर में करायेंगे इलाज

राजद सुप्रीमो लालू यादव को सिंगापुर में किडनी का इलाज कराना है. इसके लिए सीबीआई की अदालत से पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह किया गया था. आपको बता दें कि लालू यादव का पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट में जमा है. अब सीबीआई की अदालत से आदेश मिलने के बाद वे पासपोर्ट को रिन्यूअल करा सकेंगे. इसके बाद सिंगापुर में जाकर अपना इलाज करा सकेंगे.

Also Read: झारखंड में Sand mafia बेखौफ, रातभर बालू तस्करी से सोना हुआ मुश्किल,CM हेमंत सोरेन को भेजा त्राहिमाम संदेश

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: मिशन अमृत सरोवर : झारखंड में बारिश के पानी को सहेजने के लिए बन रहे तालाब, शहीदों के गांवों को प्राथमिकता

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola